एजेंसी न्यूज

दिल्ली में अब तक 400 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए : सत्येंद्र जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को यह जानकारी दी.

दिल्ली में अब तक 400 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए : सत्येंद्र जैन
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 400 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Kumar Jain) ने बुधवार को यह जानकारी दी. जैन ने संवाददाताओं से कहा कि बुधवार को कोविड-19 के 20 मरीजों की मौत हो गई, जिसके साथ ही मृतकों की संख्या 106 तक पहुंच गई.

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, '' अब तक 400 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं.'' स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बुधवार को संक्रमण के 359 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 7,998 हो गई. यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के दौरान दिल्ली मेट्रो खुद को आने वाले समय के लिए कर रही है तैयार

बुधवार को जारी बुलेटिन में दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अस्पतालों से प्राप्त विवरण के अनुसार ये 20 मौत अप्रैल और मई के दौरान हुईं और कोविड-19 के मौत संबंधी मामलों के लिए गठित समिति ने इसका ऑडिट किया. जैन ने कहा, '' सामने आए 20 मौतों के मामले अस्पतालों की ओर से भेजे गए मौत के विवरण पर आधारित हैं.''

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 01:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).