एजेंसी न्यूज

श्रीलंका में कोरोना वायरस संक्रमण के 400 से अधिक मामले, अब तक सात लोगों की मौत

श्रीलंका में 11 मार्च से वायरस संक्रमण सामने आने के बाद से अब तक सात मरीजों की मौत समेत संक्रमण के 414 पुष्ट मामले सामने आ चुके हैं।

श्रीलंका में कोरोना वायरस संक्रमण के 400 से अधिक मामले, अब तक सात लोगों की मौत

कोलंबो, 24 अप्रैल श्रीलंका में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 40 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 400 से अधिक हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका में 11 मार्च से वायरस संक्रमण सामने आने के बाद से अब तक सात मरीजों की मौत समेत संक्रमण के 414 पुष्ट मामले सामने आ चुके हैं।

श्रीलंका का एक नौसैन्य अड्डा बृहस्पतिवार को संक्रमण का नया केंद्र बनकर उभरा, जहां संक्रमण के 30 मामले सामने आए।

राष्ट्रीय रोकथाम कार्यक्रम की अगुवाई करने वाले सेना प्रमुख जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने कहा, '' आज (शुक्रवार) अधिक संख्या में पीसीआर (पोलीमरेज चेन रिएक्शन) जांच के दौरान वेलिसारा नौसैन्य अड्डे के कई नौसैनिक संक्रमित पाए गए।''

उन्होंने कहा कि संक्रमितों के संपर्क में आए सभी लोगों को पृथक-वास में भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 11:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).