देश की खबरें | कोविड-19 के 40 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए, कुल संक्रमितों में करीब 20 प्रतिशत मरीज इलाजरत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके मरीजों की संख्या 40 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। इस तरह, संक्रमण मुक्त होने की दर बढ़ कर 78.64 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 सितंबर भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके मरीजों की संख्या 40 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। इस तरह, संक्रमण मुक्त होने की दर बढ़ कर 78.64 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़ों के मुताबिक देश में इलाजरत मरीजों की कुल संख्या आज की तारीख में 10 लाख के आंकड़े को पार कर गई। देश में इलाजरत मरीजों की संख्या 10,09,976  है, जो कुल मामलों का 19.73 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | RJD MLA Arun Yadav on SSR Case: आरजेडी विधायक अरुण यादव का सुशांत सिंह राजपूत को लेकर विवादित बयान, क्षत्रिय होने पर उठाया सवाल (Watch Video).

करीब आधे (48.45 प्रतिशत) इलाजरत मरीज महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से हैं।

मंत्रालय ने इस बात का जिक्र किया कि कुल इलाजरत मरीजों में करीब 60 प्रतिशत उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु सहित इन पांच राज्यों से हैं।

यह भी पढ़े | Sanjay Raut Attack On Modi Govt: संजय राउत का केंद्र पर हमला, बोले- दिल्ली पर महाराष्ट्र का 25000 करोड़ का बकाया है, देंगे नहीं तो कैसे हम कोरोना से लड़ेंगे.

पिछले कुछ दिनों में सर्वाधिक संख्या में महाराष्ट्र में मरीज संक्रमण मुक्त हुए। उनकी संख्या 17,559 है जो स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या का 21.22 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में लगातार दो दिन से बहुत अधिक संख्या में कोविड-19 के मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। पिछले दो दिनों में 82,000 मरीज स्वस्थ हुए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 30 दिनों में स्वस्थ होने की दर में 100 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

देश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 97,894 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 51 लाख से अधिक हो गई है।

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के अभी तक 51,18,253 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,132 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 83,198 हो गई।

देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.63 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 1,132 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 474 लोग महाराष्ट्र से थे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 86, पंजाब में 78, आंध्र प्रदेश में 64, पश्चिम बंगाल में 61, तमिलनाडु में 57, कनार्टक में 55 और दिल्ली में 33 लोगों की मौत हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\