देश की खबरें | देश में अब तक कोविड-19 टीके की 34 करोड़ से अधिक खुराक दी चुकी है : सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में अब तक कोविड-19 टीके की 34 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

नयी दिल्ली, दो जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में अब तक कोविड-19 टीके की 34 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 18-44 आयु वर्ग के कुल 9,41,03,985 लोगों ने टीके की पहली खुराक ले ली है और 22,73,477 ने दूसरी खुराक भी ले ली है।

मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे तक मिली रिपोर्ट के अनुसार 34,00,76,232 खुराक दी जा चुकी है और 42 लाख से अधिक खुराक बीते 24 घंटे में दी गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 167वें दिन (एक जुलाई) 42,64,123 खुराक दी गई, जिनमें से 32,80,998 लोगों ने टीके की पहली खुराक ली और 9,83,125 लोगों ने टीके की दूसरी खुराक ली।

मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को 18-44 आयु वर्ग के 24,51,539 लोगों ने टीके की पहली खुराक ली और 89,027 लोगों ने दूसरी खुराक ली।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘आठ राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 18-44 आयु वर्ग में 50 लाख से अधिक पहली खुराक दी गयी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड