देश की खबरें | दिल्ली में 33 हजार से अधिक लोगों को कोविड-19 टीका लगाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को 33,000 से अधिक लाभार्थियों को कोविड-19 टीका लगाया गया। 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद एक दिन में सबसे अधिक लोगों को टीके की खुराक दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, छह मार्च राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को 33,000 से अधिक लाभार्थियों को कोविड-19 टीका लगाया गया। 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद एक दिन में सबसे अधिक लोगों को टीके की खुराक दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 60 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र वाले 17,288 लोगों को टीके की खुराक दी गई जबकि 45-59 आयु वर्ग के 2,824 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।
उन्होंने कहा कि 16 जनवरी को टीकाकरण की शुरुआत के बाद शनिवार को एक ही दिन में सबसे अधिक लोगों को टीका लगाया गया।
टीकाकरण के पहले चरण में दिल्ली के 3.6 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों को कोविड-19 टीके की खुराक दी गई है।
अधिकारी ने बताया कि आज 33,287 लोगों का टीकाकरण किया गया, जिनमें से 17,288 लाभार्थी 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के थे।
इससे पहले शुक्रवार को 27,057 लोगों को टीका लगाया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2021 11:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

