एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पहले दो दिनों में 28 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा में दर्शन किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा के दूसरे दिन रविवार को लगभग 15,000 श्रद्धालुओं ने दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन किए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

देश की खबरें | पहले दो दिनों में 28 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा में दर्शन किये

श्रीनगर, 30 जून वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा के दूसरे दिन रविवार को लगभग 15,000 श्रद्धालुओं ने दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन किए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

पहले दो दिनों में अमरनाथ गुफा में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या अब 28,000 को पार कर गई है।

अधिकारियों ने यहां बताया, ‘‘रविवार को 14,717 तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए।’’

उन्होंने बताया कि गुफा मंदिर में दर्शन करने वालों में 9,979 पुरुष तीर्थयात्री और 3,439 महिला तीर्थयात्री शामिल थे।

एक हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों, 83 बच्चों और दो ट्रांसजेंडर ने भी तीर्थयात्रा की।

यात्रा शनिवार को दो मार्गों से शुरू हुई - अनंतनाग में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक नूनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल में 14 किलोमीटर छोटे, लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग से।

बावन दिनों तक चलने वाली यह तीर्थयात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी।

पिछले वर्ष 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में दर्शन किये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2024 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).