एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में कोविड-19 रोधी टीकों की 22.37 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 22.37 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

देश की खबरें | देश में कोविड-19 रोधी टीकों की 22.37 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं
सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

नयी दिल्ली, तीन जून देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 22.37 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पितवार को 18-44 साल आयु वर्ग के 14,20,288 लोगों को टीके की पहली जबकि 27,203 को दूसरी खुराक दी गई।

मंत्रालय ने बताया कि देश में टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 2,40,54,868 लोगों ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक और 86,568 लोगों ने दूसरी खुराक ले ली है।

मंत्रालय ने कहा कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18-44 साल के 10 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने कहा कि आज शाम सात बजे तक की अंतिरम रिपोर्ट के अनुसार देश में अब तक कोविड की 22,37,27,632 खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें 99,24,634 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक , 68,26,409 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक, 1,59,18,192 अग्रिम मोर्चा कर्मियों को पहली खुराक और 86,04,747 अग्रिम मोर्चा कर्मियों को दूसरी खुराक लगायी गयी।

मंत्रालय के अनुसार 18-44 साल की उम्र के 2,40,54,868 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक और 86,568 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है।

इसके अलावा 45-60 साल उम्र के 6,85,51,044 को पहली खुराक और 1,10,74,273 को दूसरी खुराक दी गयी है तथा 60 साल से अधिक उम्र के 5,96,72,572 लोगों को पहली खुराक और 1,90,14,325 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2021 12:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).