देश की खबरें | आंदोलनकारी किसानों के परिवारों की 2,000 से अधिक महिलाएं प्रदर्शन में होंगी शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के सिंघू बार्डर पर केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के परिवारों की 2,000 से अधिक महिलाएं भी आने वाले दिनों में इस आंदोलन में शामिल होंगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर दिल्ली के सिंघू बार्डर पर केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के परिवारों की 2,000 से अधिक महिलाएं भी आने वाले दिनों में इस आंदोलन में शामिल होंगी।

इसके लिए प्रदर्शनकारी किसानों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों के आंदोलन के बीच अन्ना हजारे ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को लिखा पत्र, अनशन की दी चेतावनी.

किसान नेताओं ने बताया कि पंजाब के विभिन्न हिस्सों से महिला सदस्यों के यहां आने के मद्देनजर बंदोबस्त किए जा रहे हैं, तंबू लगाए जा रहे हैं तथा अलग से लंगर की व्यवस्था की जा रही है। अतिरिक्त अस्थायी शौचालयों की भी व्यवस्था की जा रही है।

किसान नेताओं ने बताया कि प्रदर्शन स्थल पर महिलाओं को सुरक्षित एवं आरामदायक माहौल देने के उद्देश्य से यह किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | AIIMS Nurses’ Strike: एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने नर्सों से हड़ताल खत्म करने का किया अनुरोध, कोरोना महामारी और ‘फ्लोरेंस नाइटिंगेल’ की बातों का दिया हवाला.

किसान नेता हरेंदिर सिंह लाखोवाल ने कहा कि रविवार को दिल्ली के एक संगठन ने करीब 200 तंबू दान किए हैं जिन्हें सिंघू और टीकरी सीमाओं पर खासकर महिलाओं के लिए लगाया जा रहा है।

किसान नेता शिव कुमार कक्का ने बताया कि यह केवल पंजाब के किसानों का नहीं बल्कि देशभर के किसानों का आंदोलन है और सीमाओं पर चल रहे प्रदर्शनों का महिलाएं पहले से हिस्सा हैं लेकिन और महिलाओं ने इसमें शामिल होने की इच्छा जताई है।

राष्ट्रीय किसान महासंघ के नेता कक्का ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि पंजाब के विभिन्न हिस्सों से दो हजार से अधिक महिलाएं आंदोलन में शामिल होंगी। यहां सभी लोगों के लिए पहले से कई लंगर चल रहे हैं लेकिन महिलाओं के लिए अलग से लंगर शुरू करने के बारे में विचार कर रहे हैं। उनके लिए पेयजल और स्नान की खातिर पानी के टैंकर की अलग से व्यवस्था की जा रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO