एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में पहली बार एक दिन में कोविड-19 के 2000 से अधिक मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में शनिवार को पहली बार एक दिन में कोविड-19 के 2,000 से अधिक नए मामले सामने आये हैं, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40,000 के आँकड़े को पार कर गई।

देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में पहली बार एक दिन में कोविड-19 के 2000 से अधिक मामले सामने आए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 18 जुलाई पश्चिम बंगाल में शनिवार को पहली बार एक दिन में कोविड-19 के 2,000 से अधिक नए मामले सामने आये हैं, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40,000 के आँकड़े को पार कर गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में संक्रमण के 2,198 नए मामलों का पता चला, जिसके बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या 15,594 हो गई।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में पिछले 24 घंटें में 1199 नए मामले पाए गए, 65 की मौत: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विभाग ने कहा कि राज्य में संक्रमण के कारण 27 और लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 1,076 हो गई।

राज्य में अब तक कोविड-19 के 40,209 मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | गुजरात के ढोलका तहसील में बड़ा हादसा, रासायनिक कचरे से निकली जहरीली गैस, 4 लोगों ने तोड़ा दम.

विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 1,286 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं और शुक्रवार शाम से 13,465 नमूनों की जांच की गई है।

इससे पहले दिन में, राज्य सरकार ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि सामान्य है क्योंकि जांच की संख्या बढ़ने से मामले अधिक सामने आए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल में स्थिति नियंत्रण में है। पहले जो मृत्यु दर काफी अधिक थी, वह अब गिरकर 2.7 प्रतिशत पर आ गई है, जो राष्ट्रीय औसत 2.5 प्रतिशत के बहुत करीब है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2020 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).