एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अमरनाथ गुफा मंदिर में 20 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमरनाथ गुफा मंदिर में शुक्रवार को 20 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए, जिससे अब तक बर्फ के प्राकृतिक रूप से निर्मित शिवलिंग के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1.50 लाख से अधिक हो गई है। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अमरनाथ गुफा मंदिर में 20 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये

श्रीनगर, पांच जुलाई अमरनाथ गुफा मंदिर में शुक्रवार को 20 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए, जिससे अब तक बर्फ के प्राकृतिक रूप से निर्मित शिवलिंग के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1.50 लाख से अधिक हो गई है। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

अमरनाथ यात्रा 29 जून को दो मार्गों अनंतनाग में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और गंदेरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल से शुरू हुई थी।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘शुक्रवार को 21,650 तीर्थयात्रियों ने यात्रा की और वार्षिक यात्रा के सातवें दिन बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए।’’

उन्होंने बताया कि पवित्र गुफा में दर्शन करने वालों में 15,151 पुरुष तीर्थयात्री, 4,147 महिलाएं, 374 साधु और दो साध्वी शामिल थीं। उन्होंने बताया कि 1,700 से अधिक सुरक्षाकर्मियों, एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति और 275 बच्चों ने भी तीर्थयात्रा की।

अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,800 मीटर ऊंचे पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या अब 1,51,946 तक पहुंच गई है।

यह 52 दिवसीय तीर्थयात्रा 29 जून को शुरू हुई थी और 19 अगस्त को समाप्त होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2024 10:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).