विशेष ट्रेनों, बसों से 2.6 लाख से अधिक प्रवासी कामगारों को घर भेजा: हरियाणा सरकार

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि लॉकडाउन के दौरान घर जाने के इच्छुक प्रवासी कामगारों को भेजने के इंतजाम किए जा रहे हैं।

जियो

चंडीगढ़, 24 मई हरियाणा सरकार ने अब तक 60 रेलगाड़ियों और राज्य परिवहन की पांच हजार से अधिक बसों से 2.6 लाख से अधिक प्रवासी कामगारों को उनके मूल स्थानों पर भेजा है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि लॉकडाउन के दौरान घर जाने के इच्छुक प्रवासी कामगारों को भेजने के इंतजाम किए जा रहे हैं।

शनिवार को सीआईडी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार राव ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर श्रमिक विशेष ट्रेन में यात्रियों से बात की। यह रेलगाड़ी बिहार के बरौनी जा रही थी।

राव ने बताया कि इस रेलगाड़ी से करीब 1,631 प्रवासी कामगारों और बच्चों को बरौनी भेजा गया।

राव के अलावा हरियाणा राज्य परिवहन के निदेशक वीरेंद्र कुमार दहिया, पुलिस उप महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) राकेश आर्य के दल को राज्य सरकार ने प्रवासियों को उनके गृह राज्य भेजने के लिए परिवहन व्यवस्था देखने, रेलवे तथा परिवहन विभाग के नोडल अधिकारियों से समन्वय बनाने का जिम्मा सौंपा है।

राव ने कहा कि घर लौट रहे कामगार खुश थे और उन्होंने हरियाणा सरकार के प्रयासों की तारीफ भी की।

उन्होंने बताया कि प्रवासी कामगारों को रेलगाड़ी और बसों द्वारा उनके गृह राज्य भेजने में आ रहा खर्च हरियाणा सरकार वहन कर रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि नि:शुल्क टिकट के अलावा प्रवासी कामगारों को भोजन, पानी की बोतलें, मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका