एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 194.41 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि देश में इस मंगलवार तक कोविड-19 रोधी टीकों की 194.41 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

देश की खबरें | देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 194.41 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं

नयी दिल्ली, सात जून केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि देश में इस मंगलवार तक कोविड-19 रोधी टीकों की 194.41 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार शाम सात बजे तक 12 लाख से अधिक खुराकें दी गयीं। देर रात अंतिम रिपोर्ट आने के बाद यह संख्या और बढ़ सकती है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, शाम सात बजे तक 18-59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को कुल 95,089 एहतियाती खुराक दी गयीं और अब तक इस आयु वर्ग में कुल 28,58,030 लोगों को एहतियाती खुराक दी जा चुकी हैं।

इसके मुताबिक अब तक 12-14 वर्ष आयु वर्ग के 3.46 करोड़ बच्चों और 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के 5.96 करोड़ किशोरों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

देश भर में पिछले साल 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था और पहले चरण में स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को टीके की खुराक दी गयी थी। दो फरवरी से, अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों का टीकाकरण शुरू हुआ। अगले चरण का टीकाकरण अभियान एक मार्च 2021 को शुरू हुआ और इसके तहत 60 साल से अधिक आयु वाले और 45 तथा उससे अधिक आयु वाले अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को टीके की खुराक दी गयी।

देश में पिछले साल एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। सरकार ने फिर पिछले साल एक मई से 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को टीके की खुराक देने का फैसला किया।

भारत ने 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों के लिए तीन जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2022 10:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).