एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों पर 17.93 करोड़ से अधिक उच्च रक्तचाप जांच हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में क्रियाशील 1,17,440 आयुष्मान भारत -स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों (एबी-एचडब्ल्यूसी) पर 31 मार्च तक 17.93 करोड़ उच्च रक्तचाप जांच की गई। सरकार द्वारा जारी आंकड़े में यह जानकारी दी गई।

देश की खबरें | आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों पर 17.93 करोड़ से अधिक उच्च रक्तचाप जांच हुईं

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल देश में क्रियाशील 1,17,440 आयुष्मान भारत -स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों (एबी-एचडब्ल्यूसी) पर 31 मार्च तक 17.93 करोड़ उच्च रक्तचाप जांच की गई। सरकार द्वारा जारी आंकड़े में यह जानकारी दी गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय मनसुख मंडाविया द्वारा शनिवार को जारी की गयी एबी-एचडब्ल्यूसी रिपोर्ट के अनुसार इन स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों पर 30 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए मधुमेह की करीब 15 करोड़ जांच की गयीं एवं वहा करीब 85.63 करोड़ लोग स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को लेकर पहुंचे।

रिपोर्ट के अनुसार इन 1,17,440 केंद्रो पर 31 मार्च तक 1.02 करोड़ आरोग्य सत्र आयोजत किये गये। एचसीडब्ल्यू ई- संजीवनी पोर्टल के माध्यम से 2.34 करोड़ टेलीकंसल्टेशन किये गये।

मंडाविया ने कहा कि सरकार दिसंबर, 2022 तक 1,50,000 एबी-एचसीडब्ल्यू स्थापित करने के लिए कटिबद्ध है।

उन्होंने शनिवार को वीडिया कांफ्रेंस के माध्यम से आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र की चौथी वर्षगांठ की अध्यक्षता की जिसमें एक लाख से अधिक एबी-एचडब्ल्यूसी, राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मियों एवं विकास साझेदारों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि टेलीकंसल्टेशन सेवा ई-संजीवनी सस्ती एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रही है जिसका सपना प्रधानमंत्री ने देखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2022 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).