देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में और 15,274 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान और 15,274 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या 7,71,701 हो गई है।
रायपुर, तीन मई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान और 15,274 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या 7,71,701 हो गई है।
राज्य में सोमवार को 1088 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 13,288 लोगों ने होम आइसोलेशन पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 266 मरीजों की मौत हुई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 15,274 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 1102, दुर्ग से 931, राजनांदगांव से 583, बालोद से 442, बेमेतरा से 303, कबीरधाम से 435, धमतरी से 450, बलौदाबाजार से 747, महासमुंद से 702, गरियाबंद से 303, बिलासपुर से 1014, रायगढ़ से 1182, कोरबा से 1223, जांजगीर चांपा से 1251, मुंगेली से 622, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 313, सरगुजा से 509, कोरिया से 579, सूरजपुर से 516, बलरामपुर से 369, जशपुर से 609, बस्तर से 172, कोंडागांव से 221, दंतेवाड़ा से 71, सुकमा से 26, कांकेर से 520, नारायणपुर से 32, बीजापुर से 44 और अन्य राज्य से तीन मामले हैं।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 7,71,701 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 6,41,449 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 1,20,977 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 9275 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,44,387 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 2544 लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2021 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

