विदेश की खबरें | वार्षिक हज यात्रा के लिए 15 लाख से अधिक विदेशी मुसलमान मक्का पहुंचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सऊदी अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार तक 15 लाख से अधिक विदेशी हज जायरीन देश में पहुंच चुके हैं, जिनमें से अधिकतर दुनिया भर के अलग-अलग देशों से हवाई मार्ग से यहां पहुंचे हैं।
सऊदी अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार तक 15 लाख से अधिक विदेशी हज जायरीन देश में पहुंच चुके हैं, जिनमें से अधिकतर दुनिया भर के अलग-अलग देशों से हवाई मार्ग से यहां पहुंचे हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर शुरू हो रहे हज के लिए और भी लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा, सऊदी अरब में रहने वाले हजारों मुसलमान और अन्य लोग भी हज में शामिल होंगे।
सऊदी अधिकारियों ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि इस साल हज यात्रा में शामिल होने वाले लोगों की संख्या 2023 से ज्यादा होगी। उन्होंने बताया कि 2023 में 18 लाख से ज्यादा लोगों ने हज किया था जबकि कोविड वैश्विक महामारी से पहले, 2019 में 24 लाख से ज्यादा मुसलमानों ने हज किया था।
फलस्तीनी मंत्रालय के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में मक्का पहुंचने वाले हज जायरीनों में 4,200 फलस्तीनी लोग भी शामिल हैं।
मक्का की विशाल मस्जिद में मंगलवार को हज जायरीनों की भारी भीड़ दिखाई और उन्होंने काबा के चारों ओर सात बार घूमकर एक अनुष्ठान पूरा किया। मक्का मस्जिद को इस्लाम का सबसे पवित्र स्थल माना जाता है।
मंगलवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, और कई लोग धूप से बचने के लिए छाता लिये हुए दिखाई दिये।
हज के लिए मक्का पहुंची मोरक्को की एक महिला रबिया अल-राघी ने कहा, ''जब मैं अल-मस्जिद अल-हरम पहुंची और काबा को देखा तो मुझे राहत मिली। मैं बहुत खुश हूं।''
महिला अपने पति और बेटी के साथ यहां पहुंची हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)