देश की खबरें | अमरनाथ यात्रा के लिए 1300 से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू से रवाना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन करने के लिए 1,300 से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्था बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जम्मू, 30 जुलाई दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन करने के लिए 1,300 से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्था बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कश्मीर में भारी बारिश के कारण प्राधिकारियों ने बुधवार को पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी है।
घाटी से तीन जुलाई को शुरू हुई 38 दिवसीय तीर्थयात्रा के दौरान अब तक 3.86 लाख से अधिक तीर्थयात्री भगवान शिव के बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।
अधिकारियों ने बताया कि 1,070 पुरुषों, 210 महिलाओं, दो बच्चों और 57 साधुओं एवं साध्वियों समेत तीर्थयात्रियों का 28वां जत्था केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में बुधवार तड़के तीन बजकर 28 मिनट से तीन बजकर 47 मिनट के बीच 58 वाहनों में सवार होकर भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर स्थित दो आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ।
उन्होंने बताया कि 16 वाहनों में 322 श्रद्धालुओं को लेकर पहला काफिला गांदरबल जिले के 14 किलोमीटर लंबे लेकिन कठिन बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुआ, जबकि 42 वाहनों का दूसरा काफिला 1,017 श्रद्धालुओं के साथ अनंतनाग जिले के 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग के लिए निकला।
पिछले वर्ष 5.10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की थी जहां प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ का शिवलिंग स्थित है। यह तीर्थयात्रा नौ अगस्त को रक्षाबंधन के साथ समाप्त होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2025 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

