ताजा खबरें | 13 लाख से अधिक भारतीय छात्र विदेश में उच्च अध्ययन कर रहे हैं: सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद को बताया कि 13 लाख से अधिक भारतीय छात्र वर्तमान में विदेश में उच्च अध्ययन कर रहे हैं।

नयी दिल्ली, एक अगस्त सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद को बताया कि 13 लाख से अधिक भारतीय छात्र वर्तमान में विदेश में उच्च अध्ययन कर रहे हैं।

विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा में यह जानकारी साझा की। उनसे पूछा गया था कि क्या सरकार अध्ययन के लिए विदेश जाने वाले प्रवासी छात्रों के आंकड़े रखती है।

अपने जवाब में सिंह ने अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, फ्रांस, सिंगापुर, रूस, इजरायल और यूक्रेन सहित 108 देशों में पढ़ रहे भारतीय छात्रों का देशवार विवरण साझा किया।

साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, अभी 13,35,878 भारतीय छात्र विदेश में उच्च अध्ययन कर रहे हैं।

उनके अनुसार 2023 में यह आंकड़ा 13,18,955 था जबकि यह 2022 में 9,07,404 था।

उन्होंने कहा, ‘‘चालू वर्ष में 13,35,878 भारतीय छात्रों में से 4,27,000 कनाडा में और 3,37,630 छात्र अमेरिका में, 8580 चीन में, आठ यूनान में, 900 इजराइल में, 14 पाकिस्तान में और 2510 यूक्रेन में पढ़ रहे हैं।’’

एक अन्य सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि भारत सरकार लगातार ऐसे देशों की संख्या बढ़ाने के प्रयास कर रही है जो दुनिया भर में यात्रा को आसान बनाने के लिए भारतीयों को वीजा मुक्त प्रवेश यात्रा, पहुंचने पर वीजा जैसी सुविधाएं प्रदान कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त