एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के 10,000 से अधिक नए मामले, 40 मौतें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कोविड-19 के 10,000 से अधिक नए मामले आए और 40 मौतें हुईं। इन नए मामलों से राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 10.65 लाख हो गए और मृतकों की संख्या 12,889 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के 10,000 से अधिक नए मामले, 40 मौतें

बेंगलुरु, 11 अप्रैल कर्नाटक में कोविड-19 के 10,000 से अधिक नए मामले आए और 40 मौतें हुईं। इन नए मामलों से राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 10.65 लाख हो गए और मृतकों की संख्या 12,889 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

राज्य में सामने आए 10,250 मामलों में से, 7,584 अकेले बेंगलुरु शहर से आए हैं।

राज्य में दिन भर में 2,638 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि राज्य में अब तक कुल 10,65,290 कोविड-19 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 12,889 मरीजों की मौत हो चुकी है और 9,83,157 लोग ठीक हो चुके हैं।

राज्य में अब 69,225 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से, 68,785 रोगियों की हालत स्थिर है और कोविड अस्पतालों के पृथक वार्डों में हैं, जबकि 440 गहन देखभाल इकाइयों में हैं।

कर्नाटक में अब तक कुल 2,26,90,258 नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2021 09:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).