खेल की खबरें | इंदिरा मैराथन में 1,000 से अधिक धावक हिस्सा लेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर 19 नवंबर को यहां आयोजित होने वाली 36वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन में देशभर से 1,000 से अधिक धावक हिस्सा लेंगे।

प्रयागराज, 16 नवंबर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर 19 नवंबर को यहां आयोजित होने वाली 36वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन में देशभर से 1,000 से अधिक धावक हिस्सा लेंगे।

यहां मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में यह जानकारी देते हुए प्रयागराज के जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने संवाददाताओं को बताया कि इस मैराथन का उद्घाटन प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी आनंद भवन से करेंगे और समापन मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा।

खत्री ने बताया कि प्रथम मैराथन 1985 में कराई गई थी जिसमें स्वर्गीय राजीव गांधी के कर कमलों से पुरस्कार वितरण किया गया था। पिछले वर्ष कोरोना की वजह से इंदिरा गांधी मैराथन का आयोजन नहीं हो सका था।

उन्होंने बताया कि इस मैराथन में भैरो सिंह लोने छह बार विजेता रहे हैं और लाल जी यादव, बीएस धोनी जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने मैराथन में हिस्सा लेकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है।

जिलाधिकारी ने बताया कि मैराथन के प्रथम पुरस्कार विजेता को दो लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार विजेता को एक लाख रुपये और तृतीय पुरस्कार विजेता को 75,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा, चौथे स्थान से लेकर 14वें स्थान पर रहने वाले धावकों को 10,000-10,000 रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 42.195 किलोमीटर की मैराथन में महिला और पुरुष धावकों को अलग अलग वर्गों में पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इस मैराथन के लिए पंजीकरण 18 नवंबर को शाम 4 बजे तक कराया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी