विदेश की खबरें | नवंबर में होने वाले मतदान में लुइस की जगह लेने के लिये 100 से ज्यादा लोगों ने किया आवेदन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जॉर्जिया ने कहा कि रविवार शाम तक की समयसीमा में उसे 131 आवेदन प्राप्त हुए हैं, समूह पांचवें संसदीय जिले की इस जगह को तेजी से भरने के लिये काम कर रहा है। इस संसदीय जिले में अटलांटा का भी कुछ हिस्सा आता है।
डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जॉर्जिया ने कहा कि रविवार शाम तक की समयसीमा में उसे 131 आवेदन प्राप्त हुए हैं, समूह पांचवें संसदीय जिले की इस जगह को तेजी से भरने के लिये काम कर रहा है। इस संसदीय जिले में अटलांटा का भी कुछ हिस्सा आता है।
लुइस की जगह लेने वाले उम्मीदवार के नाम के चयन के लिये एक विशेष सात सदस्यीय डेमोक्रेट्स समिति बनाई गई है । समिति सोमवार दोपहर तक तीन से पांच नाम की सूची तैयार करेगी।
यह भी पढ़े | सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद की तबीयत बिगड़ी, किंग फैसल स्पेशलिस्ट अस्पताल में भर्ती.
पार्टी की कार्यकारी समिति इसके बाद विशेष समिति की अनुशंसा पर सुझाए गए नामों में से सोमवार शाम चार बजे तक एक नाम का चयन करेग।
इस चयनित उम्मीदवार का मुकाबला नवंबर में रपब्लिकन उम्मीदवार एंजेला स्टैनटन-किंगसे होगा। स्टैनटन-किंग एक रियेलिटी टीवी शख्सियत हैं जिन्हें चोरी के एक मामले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल के शुरू में माफी दी थी। इससे पहले 2007 में वह छह महीने घर में नजरबंद थीं।
यह भी पढ़े | यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के नेताओं ने की कोरोना वायरस कोष पर एकता की अपील.
लुइस ने 2016 में इस सीट पर हुए पिछले चुनाव में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी से 84 प्रतिशत से ज्यादा मत हासिल किये थे।
जॉर्जिया के गर्वनर ब्रायन केंप द्वारा इस सीट पर विशेष चुनाव कराए जाने तक यह सीट खाली रहेगी। रिपब्लिकन गर्वनर ने कोई संकेत नहीं दिये हैं कि चुनाव कब होंगे वो भी ऐसे समय में जब लुइस का मौजूदा कार्यकाल खत्म होने में कुछ ही महीने बचे थे।
लुइस (80) का शुक्रवार को निधन हो गया था, वह कैंसर से पीड़ित थे।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)