देश की खबरें | फिट इंडिया अभियान में 10 करोड़ से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया: रीजीजू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने शुक्रवार को कहा कि ‘फिट इंडिया’ अभियान में अब तक 10 करोड़ से अधिक लोग हिस्सा ले चुके हैं जिसका लक्ष्य देश के लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाना है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने शुक्रवार को कहा कि ‘फिट इंडिया’ अभियान में अब तक 10 करोड़ से अधिक लोग हिस्सा ले चुके हैं जिसका लक्ष्य देश के लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाना है।

रीजीजू केंद्रीय आरक्षी पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दिव्यांग जवानों की साइकिल रैली की अगवानी के दौरान बोल रहे थे। यह रैली अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से लगभग 1000 किमी की यात्रा करके 16 दिन में दिल्ली पहुंची है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस मामले में योगी सरकार के बचाव में उतरे केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण.

रीजीजू ने कहा, ‘‘मैंने फिट इंडिया अभियान की समीक्षा की जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया था और मुझे आपको यह बताते हुए खुशी है कि अब तक 10 करोड़ से अधिक लोग इसमें हिस्सा ले चुके हैं।’’

यहां राजघाट में सीआरपीएफ की रैली से रीजीजू ने कहा, ‘‘इस अभियान को देश के लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने के लक्ष्य के साथ शुरू किया गया था।’’

यह भी पढ़े | Hathras Case: सीएम योगी आदित्यनाथ की चेतावनी- यूपी में महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का जो विचार भी रखेगा, उसका समूल नाश सुनिश्चित.

रीजीजू ने साथ ही कहा कि जब सीआरपीएफ जैसे बल इस तरह के मिशन या अभियान से जुड़ते हैं तो वे कई लोगों को प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के ‘दिव्यांग योद्धाओं’ की यह साइकिल रैली शांति, प्रतिबद्धता और जज्बे का संदेश देती है।

खेल मंत्री ने साथ ही कहा कि खेल मंत्रालय दिव्यांग खिलाड़ियों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार खिलाड़ियों के बीच भेदभाव नहीं करती...वह आम खिलाड़ी हो या पैरा खिलाड़ी, उनके बीच कोई भेदभाव नहीं होता।’’

साइकिल रैली को 17 सितंबर को अहमदाबाद से हरी झंडी दिखाई गई थी। इसमें छह महिला कर्मचारियों के अलावा सीआरपीएफ अधिकारी आरके सिंह ने भी हिस्सा लिया।

‘सेकेंड इन कमांड’ रैंक के अधिकारी आरके सिंह को 2011 में झारखंड में नक्सलवादियों कि खिलाफ चलाए आपरेशन के लिए शौर्य चक्र दिया गया था। इस आपरेशन के बाद उनका बायां पैर काटना पड़ा था और सर्जरी के बाद वह कृत्रिम पैर का उपयोग करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\