देश की खबरें | गोवा में 10 से ज्यादा लोगों को डूबने से बचाया गया;पर्यटकों का सामान चोरी करने वाले दो पकड़े गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में पिछले सप्ताहांत में अरब सागर में 10 से अधिक लोगों को डूबने से बचा लिया गया और लाइफगार्ड ने एक घायल फ्रांसीसी महिला और दिल्ली से आए एक पर्यटक को चिकित्सा सहायता दिलाने में भी मदद की। राज्य द्वारा नियुक्त जीवन रक्षक एजेंसी ने यह जानकारी ने दी।
पणजी, 22 अक्टूबर गोवा में पिछले सप्ताहांत में अरब सागर में 10 से अधिक लोगों को डूबने से बचा लिया गया और लाइफगार्ड ने एक घायल फ्रांसीसी महिला और दिल्ली से आए एक पर्यटक को चिकित्सा सहायता दिलाने में भी मदद की। राज्य द्वारा नियुक्त जीवन रक्षक एजेंसी ने यह जानकारी ने दी।
एजेंसी ने बताया कि गोवा में दो लोगों को चार पर्यटकों का कीमती सामान चुराने की कोशिश करते हुए भी पकड़ा गया। इन चार पर्यटकों में से दो रूसी पर्यटक थे।
सप्ताहांत में समुद्र तटों पर पर्यटकों की काफी भीड़ देखी गई।
जीवन रक्षक एजेंसी के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि जीवन रक्षक दल ने महाराष्ट्र के 22 वर्षीय एक व्यक्ति और 18 तथा 21 वर्ष के दो स्थानीय व्यक्तियों को बचाया जो उत्तरी गोवा जिले के कैलंगुट समुद्र तट पर तैरते समय तेज लहरों में फंस गए थे।
उन्होंने बताया कि कर्नाटक के 35 वर्षीय एक व्यक्ति सहित तीन अन्य लोगों को भी कैलंगुट समुद्र तट के पास पानी में डूबने से बचा लिया गया। कर्नाटक निवासी यह व्यक्ति नशे में था।
उन्होंने बताया कि तेज बहाव में फंसे 50 वर्षीय रूसी नागरिक तथा कैंडोलिम समुद्र तट पर एक अन्य 30 वर्षीय व्यक्ति को भी बचा लिया गया।
इसी बीच एक अन्य अभियान में तेज धारा में फंसी 51 वर्षीय रूसी महिला को उत्तर गोवा के मोरजिम समुद्र तट से बचाया गया तथा तेज लहरों में फंसे महाराष्ट्र के एक और एक 27 वर्षीय पर्यटक और हैदराबाद के 35 वर्षीय एक व्यक्ति को भी बचा लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि लाइफगार्ड ने दक्षिण गोवा जिले के पालोलेम समुद्र तट पर आवारा मवेशियों के हमले की शिकार 56 वर्षीय फ्रांसीसी महिला की भी मदद की।
उन्होंने कहा, "चोट लगने के कारण वह हिलने-डुलने में असमर्थ थी, जिसके कारण उसे स्पाइन-बोर्ड की मदद से बचाव वाहन में स्थानांतरित किया गया और चिकित्सा के लिए कैनाकोना स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।"
अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में उत्तरी गोवा के अंजुना बीच पर टहल रहे दिल्ली के एक व्यक्ति के दाहिने पैर का अंगूठा कांच के टूटे हुए टुकड़े से कट गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद, जीवनरक्षकों ने उसे स्पाइन बोर्ड पर लिटाया और डॉक्टर के पास भेज दिया।
उन्होंने बताया कि कैलंगुट बीच पर एक लाइफगार्ड ने एक व्यक्ति को पास में तैर रहे दो रूसी पर्यटकों का बैग चुराने की कोशिश करते देखा और उससे तुरंत बैग वापस लिया और संदिग्ध को पुलिस के हवाले कर दिया।
दृष्टि माने एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य चोर ने कैलंगुट बीच के पास समुद्र में तैराकी कर रहे मणिपुर के दो पर्यटकों के बैग से मोबाइल फोन और नकदी चुराने के बाद भागने की कोशिश की, जिसे एक जीवन रक्षक ने देख लिया। जीवनरक्षक ने उससे चोरी का सामान वापस ले लिया तथा संदिग्ध को भी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2024 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

