भारत में कोविड-19 का पता लगाने के लिए 10 लाख से अधिक आरटी-पीसीआर जांच हो चुकी है: आईसीएमआर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम तक 10,40,000 जांच की जा चुकी हैं, जिनमें से 73,709 शुक्रवार को सुबह नौ बजे के बाद किए गए हैं।

जमात

नयी दिल्ली, दो मई भारत में कोविड-19 का पता लगाने के लिए की जा रही आरटी-पीसीआर जांच की संख्या शनिवार को दस लाख का आंकड़ा पार कर गई। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 37,776 हो गये हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम तक 10,40,000 जांच की जा चुकी हैं, जिनमें से 73,709 शुक्रवार को सुबह नौ बजे के बाद किए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, पिछले दो महीनों में कोविड-19 जांच में काफी वृद्धि हुई है।

आईसीएमआर के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए 31 मार्च तक 47,852 नमूनों की जांच की गई थी, जबकि 30 अप्रैल तक कुल 9,02,654 नमूनों की जांच की जा चुकी थी।

एक मई से शनिवार शाम तक, कुल 1,37,346 जांच की गई है।

अधिकारियों ने कहा कि शुरू में केवल पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के प्रयोगशाला में कोविड-19 की जांच शुरू हुई थी और लॉकडाउन की शुरुआत में 100 प्रयोगशालाओं में जांच होने लगी, लेकिन अब आरटी-पीसीआर जांच सुविधा अब देश भर में 292 सरकारी और 97 निजी अस्पतालों में उपलब्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड