एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक 10 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया: केंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के देशव्यापी टीकाकरण अभियान के छठे दिन शाम छह बजे तक टीका लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार 10 लाख से अधिक हो गयी है।

देश की खबरें | बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक 10 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया: केंद्र

नयी दिल्ली, 21 जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के देशव्यापी टीकाकरण अभियान के छठे दिन शाम छह बजे तक टीका लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार 10 लाख से अधिक हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को शाम छह बजे तक 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में आयोजित 4,043 टीकाकरण सत्रों के माध्यम से 2,33,530 लोगों को यह टीका लगाया गया। उसने बताया कि अंतिम रिपोर्ट देर रात तक पूरी तैयार होगी।

मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव डॉ मनोहर अगनानी ने कहा कि देशभर में छठे दिन भी देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक चलाया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 का टीका लगवाने वाले कुल स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या (बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक) 10,40,014 पहुंच गयी जिन्हें 18,161 सत्रों में टीका लगाया गया।’’

अगनानी ने कहा कि टीकाकरण के छठे दिन शाम छह बजे तक प्रतिकूल प्रभावों (एईएफआई) के 187 मामले सामने आये।

उन्होंने कहा, ‘‘एक व्यक्ति जिसे 16 जनवरी को टीका लगाया गया और जिसे 20 जनवरी को इंटरक्रेनियल हैमरेज हो गया था, उसे राजस्थान में उदयपुर के गीतांजलि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इसका टीकाकरण से कोई संबंध नहीं है। आज तक मौत का एक भी मामला नहीं आया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2021 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).