खेल की खबरें | लय हासिल करने के लिए ज्यादा अभ्यास की जरूरत: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज रबाडा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लंबे समय तक विश्राम कर तरोताजा महसूस कर रहे दक्षिण अफीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा की कोशिश अधिक से अधिक गेंदबाजी अभ्यास कर इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने से पहले यह सुनिश्चित करने की है कि वह गेंदबाजी करना भूले नहीं हैं।

दुबई, आठ सितंबर लंबे समय तक विश्राम कर तरोताजा महसूस कर रहे दक्षिण अफीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा की कोशिश अधिक से अधिक गेंदबाजी अभ्यास कर इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने से पहले यह सुनिश्चित करने की है कि वह गेंदबाजी करना भूले नहीं हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के इस तेज गेंदबाज ने सोमवार को अपनी पृथकवास अवधि पूरी की और वह अब टीम के खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करने को लेकर खुश है। उनकी कोशिश पिछले सत्र में तीसरे स्थान पर रही टीम के लिए और बेहतर नतीजा सुनिश्चित करने की है। दिल्ली की टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 20 सितंबर को किंग्स ईलेवन पंजाब के खिलाफ खेलगी।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: UAE में पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ बीच पर मस्ती करते हुए नजर आए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, देखें तस्वीर.

सत्र के लिए पहली बार नेट अभ्यास करने के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘टीम के खिलाड़ियों के साथ अभ्यास सत्र में भाग लेकर अच्छा लगता है। यहां कई नये तो कई पुराने साथी हैं।’’

फ्रेंचाइजी से जारी मीडिया विज्ञप्ति में उन्होंने कहा, ‘‘मैं काफी मजबूत महसूस कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मुझे अधिक गेंदबाजी करने की जरूरत है, और (हंसते हुए) यह सुनिश्चित करने कि जरूरत है कि मैं यह भूला नहीं हूं कि मुझे कैसी गेंदबाजी करनी है। । मुझे गेंदबाजी अभ्यास को जारी रखने की जरूरत है। मैं स्वस्थ महसूस करता हूं।’’

यह भी पढ़े | US Open 2020: रोहन बोपन्ना और डेनिस शापोवालोव की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारी.

कोविड-19 के कारण लगभग पांच महीने तक मैदान से दूर रहने के बाद वापसी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जो भी यहां खेल रहा है , सबके लिये यह खास क्षण है।

आईपीएल के 18 मैचों में 31 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने कहा, ‘‘ यह (स्थिति) काफी अनोखी है, बहुत सारे लोगों को ऐसा मौका नहीं मिलता है। हम एक रेगिस्तान के बीच में हैं, क्रिकेट खेल रहे हैं - यह ऐसा कुछ है जो मुझे नहीं लगता था कि मैं कभी कर पाऊंगा। तो बहुत अच्छा भी लग रहा है।’’

पिछले सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे रबाडा ने कहा टीम संयोजन को लेकर खुश है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे लिए पिछला सत्र वास्तव में अच्छा था। मुझे पता है कि हम इस प्रतियोगिता को चुनौती दे सकते हैं और जीत सकते हैं क्योंकि हम पिछली बार वास्तव में खिताब के करीब थे, मानसिक रूप से यह मददगार होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन यह एक नया टूर्नामेंट है इसलिए हमें फिर से शुरुआत करनी होगी और हमें एक अच्छा समूह बनाना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान