विदेश की खबरें | कांगो में हिंसा बढ़ने से और लोग हुए विस्थापित, तुरंत कार्रवाई की जरूरत : संरा सहायता समूह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक के बताया कि इस साल अब तक इतुरी प्रांत में 600 से अधिक लोग मारे गए हैं और करीब 3,45,000 लोग विस्थापित हुए हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक के बताया कि इस साल अब तक इतुरी प्रांत में 600 से अधिक लोग मारे गए हैं और करीब 3,45,000 लोग विस्थापित हुए हैं।

दुजारिक ने मंगलवार को कहा, ‘‘हम इस हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं और सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून और मानवाधिकार संबंधी जिम्मेदारियों का पालन करने का आह्वान करते हैं।’’

पूर्वी कांगो में दशकों से संघर्ष चल रहा है और 120 से अधिक सशस्त्र समूह कीमती खनिज संसाधनों पर नियंत्रण के लिए और कुछ अपने समुदायों की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं।

विद्रोही समूहों द्वारा बड़े पैमाने पर अक्सर नरसंहार किया जाता रहा है, इसलिए हिंसा के कारण लोगों का पलायन शुरू हो गया है।

इस तरह के हमले अक्सर पूरे समुदाय को विस्थापित कर देते हैं। कई निवासी नजदीक के सुरक्षित स्थानों पर पलायन करते हैं जो इस अतिरिक्त आबादी के लिहाज से पूरी तरह सक्षम नहीं होते और वहां पर समस्या बढ़ जाती है।

‘डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ के आपातकालीन कार्यक्रमों के प्रमुख डॉ. गाइगुय मनानगामा ने कहा, ‘‘विस्थापन का दायरा और अवधि ऐतिहासिक है, यहां तक कि पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो के लिए भी।’’

इस संगठन को फ्रांसीसी में संक्षिप्त रूप से एमएसएफ के तौर पर जाना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका