विदेश की खबरें | गाजा में इजराइली हमलों के बाद और शव मिले, मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बृहस्पतिवार को मध्य नुसीरत शरणार्थी शिविर पर हुए दो हमलों में शुरुआत में 16 लोगों की मौत की खबर मिली थी, लेकिन अल-अकसा अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि अब भी शव लाए जा रहे हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बृहस्पतिवार को मध्य नुसीरत शरणार्थी शिविर पर हुए दो हमलों में शुरुआत में 16 लोगों की मौत की खबर मिली थी, लेकिन अल-अकसा अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि अब भी शव लाए जा रहे हैं।

अस्पताल ने बताया कि हमले में मारे गए कुल 21 लोगों के शव अस्पताल लाए गए हैं।

अकसा अस्पताल में एक परिवार ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के पत्रकारों को बताया कि एक हमले में 18 महीने के बच्चे तथा उसकी 10 साल की बहन की मौत हो गई जबकि बच्चों की मां शुक्रवार से लापता है और पिता की चार महीने पहले इजराइली हवाई हमले में मौत हो चुकी है।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को दीर-अल बलाह में एक मोटरसाइकिल और एक मकान पर हुए हमलों में चार और लोगों की मौत हुई, जिसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई।

इज़राइली सेना ने हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन कहा कि उसने बृहस्पतिवार को मध्य और दक्षिणी गाजा में सशस्त्र आतंकवादियों को मार गिराया।

गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि गाजा पट्टी पर इज़राइल के ज़बरदस्त हमले में सात अक्टूबर, 2023 से 43,000 से ज़्यादा फ़लस्तीनी मारे गए हैं और मृतकों में आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं।

इज़राइल ने सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद गाजा पर बमबारी शुरू की, जब आतंकवादियों ने लगभग 1,200 लोगों को मार डाला और लगभग 250 बंधकों को अपने साथ गाजा ले गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू