एशियाड आयोजकों के अनुसार हांगझोउ के पूर्वी शहर में 12,417 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिनकी संख्या ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीट से ज्यादा होगी। एशियाई खेल 23 सितंबर से शुरू होंगे।
तोक्यो ओलंपिक में दो साल पहले करीब 11,000 खिलाड़ियों ने शिरकत की थी और अगले साल पेरिस ओलंपिक में लगभग 10,500 एथलीट पहुंचेंगे। तोक्यो ओलंपिक के दौरान भी काफी विवाद हुए थे।
और जहां तक विवाद, राजनीति और साजिश की बात की जाये तो एशियाई खेल इन मामलों में ओलंपिक से भी आगे निकल सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अध्यक्ष थॉमस बाक और आईओसी के लंबे समय से सदस्य कुवैत के शेख अहमद अल फहद अल सबाह के बीच सत्ता का संघर्ष चल रहा है। बाक आईओसी की कार्यकाल सीमा के कारण 2025 में पद से हट जायेंगे और उनकी जगह कौन लेगा, इसे लेकर राजनीति चलेगी।
दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले दो देश चीन और भारत अपने सबसे ज्यादा खिलाड़ी उतारेंगे। दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आबादी वाला देश इंडोनेशिया भी इसमें हिस्सा लेगा।
एशियाई खेलों में दबदबा रखने वाला जापान और दक्षिण कोरिया भी इसमें भाग लेने वाले अहम देश होंगे।
खेलों में सबसे बड़ी स्पर्धा भारत और पाकिस्तान के बीच स्वर्ण पदक का क्रिकेट मुकाबला हो सकता है जो सात अक्टूबर को खेला जायेगा। यह साल में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वैश्विक खेल मुकाबले में से एक होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY