देश की खबरें | दिल्ली सरकार के सतर्कता अधिकारी राजशेखर के खिलाफ और आरोप सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार के विशेष सचिव (सतर्कता) वाई वी वी जे राजशेखर का विवादों से पुराना नाता रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार का कहना है कि राजशेखर ‘‘जालसाजी और भ्रष्टाचार’’ के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

नयी दिल्ली, 17 मई दिल्ली सरकार के विशेष सचिव (सतर्कता) वाई वी वी जे राजशेखर का विवादों से पुराना नाता रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार का कहना है कि राजशेखर ‘‘जालसाजी और भ्रष्टाचार’’ के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

‘आप’ सरकार के अनुसार आईएएस अधिकारी कथित सीएनजी फिटनेस घोटाले सहित ‘‘जालसाजी और भ्रष्टाचार’’ के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

सतर्कता अधिकारी कथित दिल्ली आबकारी घोटाले और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के नवीनीकरण में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रहे थे।

दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज के 13 मई को निर्देश के बाद राजशेखर को उनके कर्तव्यों से हटा दिया गया था।

अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए, अधिकारी ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना को दस्तावेजी साक्ष्य के साथ 157 पृष्ठों की एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें इस तथ्य का हवाला दिया गया है कि उन्हें ‘क्लीन चिट’ दे दी गई है।

उन्होंने कहा कि ‘‘देश के सर्वोच्च सतर्कता प्राधिकरण, यानी केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) द्वारा पहले ही पूछताछ और जांच की जा चुकी है।’’ उन्होंने कहा कि रिपोर्टों की और जांच की गई है और गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा स्वीकार किया गया है।

भारद्वाज ने उन शिकायतों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया था कि राजशेखर ‘‘जबरन वसूली का रैकेट चला रहे थे।’’

गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘अभिनव मंच’ ने 2012 बैच के आईएएस अधिकारी के खिलाफ ‘भ्रष्टाचार, जालसाजी और उत्पीड़न’ के आरोप में कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली सरकार को कानूनी नोटिस भेजा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\