एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुरादाबाद पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, नौ लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुरादाबाद जिले की पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने अवैध हथियार बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुरादाबाद पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, नौ लोग गिरफ्तार

मुरादाबाद (उप्र), 23 मई मुरादाबाद जिले की पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने अवैध हथियार बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी में बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक (नगर) रणविजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ये लोग एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं जो संभाग के कई जिलों में सक्रिय है।

सिंह ने कहा, ‘‘इदरीश, जाकिर और रिजवान मिलकर जाकिर के घर पर पिस्तौल बनाते थे। जावेद अपने घर पर कारतूस बनाता था। अंकित, अरुण, अंशुमान, तुषार तथा एक अन्य विभिन्न क्षेत्रों में तैयार हथियारों की बिक्री और तस्करी का काम संभालते थे।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पांच अवैध पिस्तौल, दो आधी बनी पिस्तौल, 54 कारतूस, 1,200 खोखे, दो किलोग्राम बारूद, एक जिंदा बम और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘प्रत्येक पिस्तौल करीब पांच हजार रुपये में बेची जाती थी। गिरोह इन हथियारों की तस्करी मुरादाबाद के अलावा पड़ोसी जिलों में भी करता था। अब हम उनकी व्यापक जांच कर रहे हैं और गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2025 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).