देश की खबरें | केरल में मोपला विद्रोह हिन्दुओं का योजनाबद्ध नरसंहार था : आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केरल में 1921 में हुए मोपला विद्रोह को ‘‘हिन्दुओं का योजनाबद्ध नरसंहार’’ बताते हुए शनिवार को कहा कि समाज को मानवता को ‘जिहादी’ तत्वों से मुक्त कराने पर काम करना चाहिए।

नयी दिल्ली, 25 सितंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केरल में 1921 में हुए मोपला विद्रोह को ‘‘हिन्दुओं का योजनाबद्ध नरसंहार’’ बताते हुए शनिवार को कहा कि समाज को मानवता को ‘जिहादी’ तत्वों से मुक्त कराने पर काम करना चाहिए।

उनका बयान ऐसे वक्त में आया है जब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ी विभिन्न संस्थाएं मोपला विद्रोह पर कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं और इस घटना को ‘‘हिन्दुओं का नरसंहार’’ बता रही हैं।

संघ से जुड़ी पत्रिका ‘पांचजन्य’ द्वारा मोपला विद्रोह पर आयोजित एक कार्यक्रम में आदित्यनाथ ने कहा कि इतिहास को सही परिप्रेक्ष्य से समझना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिस देश को अपना इतिहास नहीं पता है वह अपने भूगोल की रक्षा नहीं कर सकता है।

जिहादी तत्वों पर समाज में चर्चा की बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता ने कहा, ‘‘यह समाज में गहन और गंभीर चर्चा का समय है। हमें सोचना होगा कि हम पूरी मानवता को जिहादी सोच से कैसे मुक्त करा सकते हैं और ऐसा वातावरण बना सकते हैं कि मालाबार नहसंहार जैसी घटना फिर से ना हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह जिहादी तत्वों द्वारा हिन्दुओं का नरसंहार था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका