जरुरी जानकारी | मूडीज ने आठ कंपनियों, तीन बैंकों की रेटिंग घटाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत की राष्ट्रीय साख रेटिंग को एक पायदान नीचे करने के एक दिन बाद मूडीज़ इन्वेस्टर्स सर्विस ने मंगलवार को इनफोसिस, टीसीएस, ओएनजीसी सहित आठ गैर- वित्तीय कंपनियां और स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्जिम बैंक की रेटिंग भी घटा दी।

नयी दिल्ली, दो जून भारत की राष्ट्रीय साख रेटिंग को एक पायदान नीचे करने के एक दिन बाद मूडीज़ इन्वेस्टर्स सर्विस ने मंगलवार को इनफोसिस, टीसीएस, ओएनजीसी सहित आठ गैर- वित्तीय कंपनियां और स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्जिम बैंक की रेटिंग भी घटा दी।

रेटिंग एजेंसी ने इसके साथ ही एनटीपीसी, एनएचएआई, गेल और अदाणी ग्रीन एनर्जी रिसट्रिक्टिड ग्रुप सहित सात भारतीय ढाचांगत क्षेत्र की कंपनियों की रेटिंग भी एक पायदान नीचे कर दी है। आईआरएफसी और हुडको की ‘इश्युअर रेटिंग’ को भी घटा दिया गया है।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020: केरल में झमाझम बारिश, पूरे देश के लिए भी अच्छी खबर, जानें मानसून की बड़ी अपडेट.

मूडीज का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण अर्थव्यवस्था में पैदा हुआ व्यावधान और भारत की सावरेन रेटिंग में की गई कमी ही मंगलवार को उठाये गये इन कदमों की मुख्य वजह हैं।

मूडीज ने इससे पहले सोमवार को 22 साल में पहली बार भारत की साख को ‘बीएए2’ से घटाकर ‘बीएए3’ कर दिया। यह रेटिंग सबसे निचला निवेश गस्त हैं। इससे एक पायदान नीचे कबाड़ रेटिंग होती है।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

मूडीज ने कहा है, ‘‘ओएनजीसी, एचपीसीएल, आयल इंडिया लिमिटेड, इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड, बीपीसीएल, पेट्रोनेट एलएनजी, टीसीएस और इन्फोसिस-- इन सभी आठ गैर- वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों की दीर्घकालिक ‘इश्युअर रेटिंग’ को घटा दिया गया है। इन सभी रेटिंग के लिये परिदृश्य नकारात्मक है। ’’

रेटिंग एजेंसी ने हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रेटिंग को बरकरार रखा है लेकिन उसके लिये परिदृश्य को स्थिर से बदलकर नकारात्मक कर दिया है।

बैंकों के मामले में मूडीज ने एचडीएफसी बैंक और स्टेट बैंक की दीर्घकालिक स्थानीय और विदेशी मुद्रा जमा रेटिंग को बीएए2 से घटाकर बीएए3 कर दिया। एक्जिम इंडिया की दीर्घकालिक जारीकर्ता रेटिंग को नकारात्मक परिदृश्य के साथ बीएए3 पर ला दिया गया है।

इन बैंकों की जमा रेटिंग उसी स्तर पर रखी गई है जिस स्तर पर भारत की रेटिंग है। यह रेटिंग बीएए3 पर है। इसके साथ ही मूडीज ने एचडीएफसी बैंक की बेसलाइन क्रेडिट ऐससमेंट (बीसीए) को बीएए2 से घटाकर बीएए3 कर दिया।

मूडीज ने बैंक आफ बड़ौदा, बैंक आफ इंडिया, केनारा बैंक और यूनियन बैंक आफ इडिया की दीर्घकालिक स्थानीय और विदेशी मुद्रा जमा रेटिंग और उनके बीसीए की भी समीक्षा कर रही है। एजेंसी ने इंडसइंड के दीर्घकालिक स्थानीय और विदेशी मुद्रा जमा रेटिंग को नकारात्मक परिदृश्य के साथ घटा दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी