देश की खबरें | संसद का मानसून सत्र : सरकार द्वारा बुलायी सर्वदलीय बैठक शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसद का मानसून सत्र शुरू होने के मद्देनजर सरकार द्वारा रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक यहां जारी है, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता हिस्सा ले रहे हैं।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई संसद का मानसून सत्र शुरू होने के मद्देनजर सरकार द्वारा रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक यहां जारी है, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता हिस्सा ले रहे हैं।

सरकार का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता पीयूष गोयल तथा संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी कर रहे हैं।

कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी और जयराम रमेश, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के टीआर बालू और तिरुचि शिवा, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शरद पवार समेत विभिन्न दलों के नेता बैठक में मौजूद हैं।

बीजू जनता दल (बीजद) के पिनाकी मिश्रा, वाईएसआरसीपी के विजयसाई रेड्डी और मिधुन रेड्डी, टीआरएस के केशव राव और नामा नागेश्वर राव, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एडी सिंह और शिवसेना के संजय राउत भी बैठक में मौजूद हैं।

सरकार आगामी मुद्दों पर चर्चा करने और आम सहमति बनाने के लिए संसद के हर सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाती है। ऐसी उम्मीद है कि विपक्ष इस बैठक में अग्निपथ योजना, अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी से संबंधित मुद्दों को उठाएगा।

सरकार के अपने विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाने की संभावना है।

संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई को शुरू होगा और 12 अगस्त तक चलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\