एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पहुंचा मानसून, कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून के दस्तक देने के बाद मौसम विभाग ने रविवार को अगले चार दिनों में राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी।

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पहुंचा मानसून, कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान

शिमला, 22 जून हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून के दस्तक देने के बाद मौसम विभाग ने रविवार को अगले चार दिनों में राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी।

विभाग ने बताया कि मानसून की वजह से राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य भर में कहीं-कहीं बारिश हुई, जिसमें कांगड़ा में 37 मिलीमीटर (मिमी), कसौली में 3 मिमी, मंडी में 21.8 मिमी, जोत में 21 मिमी, मुरारी देवी में 13 मिमी, हमीरपुर में 7.5 मिमी और शिमला व सुंदरनगर में 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विभाग ने बताया कि ऊना सबसे गर्म रहा जहां तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ऊना के बाद बहुरा में 33.2 डिग्री सेल्सियस, भुंतर में 32.6 डिग्री सेल्सियस और नेरी में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रहा, जिसमें कुकुमसेरी में 12.2 डिग्री सेल्सियस, पोंटा साहिब में 27 डिग्री सेल्सियस और बिलासपुर में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों में राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया।

विभाग ने बताया कि 24 से 28 जून तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जबकि 23 से 27 जून तक एक या दो बार भारी बारिश और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने भारी बारिश से संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन और मिट्टी धंसने की संभावना जाहिर करते हुए बताया कि संरचनाओं को आंशिक रूप से नुकसान हो सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचने और यातायात परामर्श का पालन करने की सलाह दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2025 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).