एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दक्षिण बंगाल में मानसून ने दी दस्तक, अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की चेतावनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार को दक्षिण बंगाल में आगे बढ़ा और अब पूरे पश्चिम बंगाल तक पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

देश की खबरें | दक्षिण बंगाल में मानसून ने दी दस्तक, अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की चेतावनी

कोलकाता, 17 जून दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार को दक्षिण बंगाल में आगे बढ़ा और अब पूरे पश्चिम बंगाल तक पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

आईएमडी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में गंगा नदी के आसपास के इलाकों के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जो पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ सकता है और अधिक प्रभावी हो सकता है।

मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, इन मौसमी परिस्थितियों के चलते राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

मछुआरों को 19 जून तक पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों के साथ-साथ उत्तरी बंगाल की खाड़ी में समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

आईएमडी के अनुसार, राज्य के दक्षिणी हिस्सों में मंगलवार और बुधवार को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है, जबकि उत्तरी जिलों में बुधवार और बृहस्पतिवार को भारी बारिश हो सकती है।

दक्षिण बंगाल के पूर्व और पश्चिम बर्धवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, हुगली और बांकुड़ा जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा, दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भी एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।

राज्य में पिछले 24 घंटे में सुबह साढ़े आठ बजे तक सबसे अधिक 59.2 मिमी बारिश हावड़ा जिले के उलुबेरिया में दर्ज की गई।

कोलकाता में अब तक 19.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

अन्य स्थानों में बांकुड़ा में 48.8 मिमी, दीघा में 44.9 मिमी, डायमंड हार्बर में 41 मिमी, बर्धवान में 42.7 मिमी और आसनसोल में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2025 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).