देश की खबरें | दक्षिण बंगाल में मानसून का आगमन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर दक्षिणी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में दस्तक दी, हालांकि क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
कोलकाता, 21 जून दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर दक्षिणी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में दस्तक दी, हालांकि क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने कहा कि मानसून पूरे उत्तर बंगाल में पहुंच गया है, जहां पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है।
उसने कहा कि मानसून कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, नादिया, मुर्शिदाबाद और दक्षिण बंगाल के हुगली, हावड़ा, पूर्व बर्धमान और बीरभूम जिलों के कुछ हिस्सों पर छा गया है।
दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिले के तटीय क्षेत्रों को छोड़कर, दक्षिण बंगाल के अधिकांश क्षेत्रों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आधिकारिक रूप से आगमन के बावजूद बारिश नहीं हुई।
दक्षिण बंगाल में दिन के अधिकतम तापमान में लगभग तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण बंगाल के और अधिक भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)