जरुरी जानकारी | फेसबुक, इस्टाग्राम पर सामग्री हटाने के फैसले की समीक्षा को निगरानी बोर्ड ने अपीलें लेना शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फेसबुक द्वारा स्थापित निगरानी बोर्ड ने बृहस्पतिवार को कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के प्रयोगकर्ता अब अपनी अपीलें बोर्ड के पास भेज सकते हैं। यह बोर्ड एक स्वतंत्र निकाय के रूप में काम करेगा। बोर्ड ने कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम से सामग्री हटाने के फैसले की स्वतंत्र समीक्षा के लिए बोर्ड के पास अपील की जा सकती है।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर फेसबुक द्वारा स्थापित निगरानी बोर्ड ने बृहस्पतिवार को कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के प्रयोगकर्ता अब अपनी अपीलें बोर्ड के पास भेज सकते हैं। यह बोर्ड एक स्वतंत्र निकाय के रूप में काम करेगा। बोर्ड ने कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम से सामग्री हटाने के फैसले की स्वतंत्र समीक्षा के लिए बोर्ड के पास अपील की जा सकती है।

हालांकि, प्रयोगकर्ता बोर्ड के समक्ष तभी अपील कर सकेंगे, जबकि उनके पास दोनों मंचों पर अपील के सभी विकल्प समाप्त हो जाएंगे। इसके अलावा बोर्ड का फैसला स्वतंत्र होगा और फेसबुक के लिए बाध्यकारी होगा।

यह भी पढ़े | यूपी में बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा इंतेसार अली सस्पेंड, SP ने बताई ये वजह.

अपने मंच पर नफरत फैलाने वाले भाषणों और इसी तरह की अन्य सामग्री से निपटने के तरीके को लेकर फेसबुक को भारत और अन्य देशों में आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। फेसबुक इस बोर्ड के समक्ष ऐसे मामले भी रख सकता है, जिसमें यह तय किया जाना हो कि संबंधित सामग्री को अनुमति दी जा सकती है या नहीं।

बोर्ड द्वारा किसी मामले पर फैसला करने और फेसबुक द्वारा उस पर अमल करने के लिए अधिकतम 90 दिन तय किए गए हैं।

यह भी पढ़े | देवी मां को खुश करने के लिए महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की चढ़ाई बलि, आरोपी मां गिरफ्तार.

इंस्टाग्राम फोटो साझा करने का लोकप्रिय ऐप है। इसका स्वामित्व फेसबुक के पास है।

सबसे पहले, कोई भी व्यक्ति जो यह मानता है कि फेसबुक को उसके द्वारा डाली गई सामग्री को नहीं हटाना चाहिये, और जिसकी अपील को कंपनी ने खरिज कर दिया, वह अब मामले को लेकर निगरानी बोर्ड के समक्ष अपील कर सकता है।

ओवरसाइट बोर्ड के सह-अध्यक्ष जेमाल ग्रीने ने संवाददाताओं के साथ आभासी संबोधन में कहा, ‘‘हम इसे दुनियाभर के फेसबुक और इंस्टाग्राम के इस्तेमाल कर्ताओं के लिये खुलकर अपनी बात रखने और मानवाधिकारों की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम के तौर पर देखते हैं।’’

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान