खेल की खबरें | टखने की चोट के कारण मोनफिल्स ने फ्रेंच ओपन से नाम वापस लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मोनफिल्स को टखने की सर्जरी करानी होगी।

मोनफिल्स को टखने की सर्जरी करानी होगी।

एटीपी रैंकिंग में 22वें स्थान के साथ फ्रांस के शीर्ष खिलाड़ी मोनफिल्स ने कहा कि अप्रैल में मोंटे कार्लो मास्टर्स के समय से पैर में घाव के कारण उन्हें समस्या हो रही है और वह कोर्ट पर सही तरह से मूव भी नहीं कर पा रहे हैं।

पैंतीस साल के इस खिलाड़ी ने इस हफ्ते लियोन ओपन से भी नाम वापस ले लिया था जो फ्रेंच ओपन की तैयारी प्रतियोगिता है।

फ्रेंच ओपन रविवार से शुरू होगा।

मोनफिल्स की पत्नी एलिना स्वितोलिना भी फ्रेंच ओपन में हिस्सा नहीं लेगी जहां वह तीन बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही हैं। यूक्रेन की दुनिया की तीसरे नंबर की पूर्व खिलाड़ी ने मानसिक तनाव के कारण टेनिस से ब्रेक लेने का फैसला किया है।

रविवार का मोनफिल्स और स्वितोलिना ने घोषणा की कि वह अक्टूबर में एक बेटी के माता-पिता बनने वाले हैं जो उनका पहला बच्चा होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now