देश की खबरें | पूर्व अनुमति श्रेणी के तहत विदेश से प्राप्त धन को चार साल में खर्च करना होगा: केंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) की पूर्व अनुमति श्रेणी के तहत विदेश से धन प्राप्त करने वाले किसी संगठन को इसे चार साल के भीतर खर्च करना होगा।

नयी दिल्ली, सात अप्रैल केंद्र सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) की पूर्व अनुमति श्रेणी के तहत विदेश से धन प्राप्त करने वाले किसी संगठन को इसे चार साल के भीतर खर्च करना होगा।

गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि एफसीआरए के तहत पंजीकृत कोई भी संगठन आवेदन करके पूर्व अनुमति प्राप्त करने के बाद ही कोई विदेशी योगदान स्वीकार कर सकता है।

अधिसूचना में कहा गया है कि ऐसी पूर्व अनुमति उन विशिष्ट गतिविधियों या परियोजनाओं के लिए मान्य होगी जिनके लिए वह प्राप्त की गई है तथा विशिष्ट स्रोत से ली गई है।

अधिसूचना के अनुसार, केंद्र सरकार ने एफसीआरए की धारा 46 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्देश दिया है कि विदेश से अंशदान प्राप्त करने और इस्तेमाल करने की वैधता अवधि पूर्व अनुमति के लिए आवेदन की मंजूरी की तारीख से क्रमशः तीन और चार वर्ष होगी।

अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘विदेशी अंशदान प्राप्त करने की वैधता अवधि पूर्व अनुमति के लिए आवेदन की स्वीकृति की तिथि से तीन वर्ष होगी। उक्त विदेशी अंशदान का उपयोग करने की वैधता अवधि पूर्व अनुमति के लिए आवेदन की स्वीकृति की तिथि से चार वर्ष होगी।’’

इसमें कहा गया है कि उपरोक्त समय सीमा के बाद विदेशी अंशदान की प्राप्ति या उपयोग एफसीआरए, 2010 का उल्लंघन माना जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\