एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | मोहन बागान ने केरल ब्लास्टर्स को हराया, बेंगलुरु एफसी ने एफसी गोवा को ड्रॉ पर रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मोहन बागान सुपर जायंट्स ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मैच में शनिवार कोलकाता में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए केरला ब्लास्टर्स को 3-2 से हराकर तालिका में शीर्ष पर वापसी की।

खेल की खबरें | मोहन बागान ने केरल ब्लास्टर्स को हराया, बेंगलुरु एफसी ने एफसी गोवा को ड्रॉ पर रोका

कोलकाता/ बेंगलुरू, 14 दिसंबर मोहन बागान सुपर जायंट्स ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मैच में शनिवार कोलकाता में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए केरला ब्लास्टर्स को 3-2 से हराकर तालिका में शीर्ष पर वापसी की।

इससे पहले बेंगलुरू एफसी ने अपने घरेलू मैदान पर दो गोल से पिछड़ने के बाद एफसी गोवा को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया।

मिलोस ड्रिनसिक ने मैच के 77वें मिनट में गोल कर केरला ब्लास्टर्स को 2-1 से आगे कर दिया था लेकिन जैसन कमिंग्स ने 86वें और  अल्बर्ट रोड्रिग्ज ने 90+5वें मिनट में गोल कर मोहन बागान ने कप्तान सुभाशीष बोस के लिए 100वें मैच को यादगार बना दिया।

इससे पहले जैमी मैक्लारेन ने 33वें मिनट में मोहन बागान का खाता खोला था जबकि 51वें मिनट में जीसस जिमेनेज गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

 मोहन बागान सुपर जायंट्स 11 मैचों में आठ जीत, दो ड्रा और एक हार से 26 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर वापसी करने में सफल रही। इस हार के बाद  ब्लास्टर्स 11 अंक लेकर तालिका में दसवें स्थान पर बरकरार है।

इससे पहले बेंगलुरु की टीम इस तरह अपने घरेलू मैदान पर लगातार सातवें मैच में अजेय रही। टीम ने इसमें से पांच मुकाबले जीते हैं।

एफसी गोवा के लिए संदेश झिंगन ने सातवें और साहिल टवोरा ने 66वें मिनट में गोल किए जबकि बेंगलुरू एफसी की तरफ से रयान विलियम्स ने 71वें और स्थानापन्न अजॉर्ज परेरा डियाज ने 83वें मिनट में गोल दागे।

ऑस्ट्रेलिया के राइट-विंगर रयान विलियम्स को एक गोल करने और दाहिने छोर पर दमदार खेल दिखाने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।    

 बेंगलुरू एफसी 12 मैचों में सात जीत, तीन ड्रा और दो हार से 24 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी थी लेकिन मोहन बागान की जीत के बाद टीम फिर से दूसरे स्थान खिसक गयी। गोवा की टीम 11 मैचों में पांच जीत, चार ड्रा और दो हार से 19 अंक लेकर पांचवें से चौथे स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2024 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).