खेल की खबरें | ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराकर मोहन बागान ने 23 साल बाद डूरंड कप जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिमित्री पेट्राटोस के शानदार गोल की बदौलत 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे मोहन बागान सुपर जाइंट्स ने रविवार को यहां फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराकर 23 साल बाद डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता।

कोलकाता, तीन सितंबर दिमित्री पेट्राटोस के शानदार गोल की बदौलत 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे मोहन बागान सुपर जाइंट्स ने रविवार को यहां फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराकर 23 साल बाद डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता।

अनिरुद्ध थापा को 62वें मिनट में मैच से बाहर किए जाने के बाद मोहन बागान को बाकी मुकाबला 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। पेट्राटोस ने हालांकि 71वें मिनट में एकल प्रयास से गोल दागकर मोहन बागान को बढ़त दिलाई जो निर्णायक साबित हुई।

ऑस्ट्रेलिया के पेट्राटोस ने काउंटर अटैक पर अकेले दम पर ईस्ट बंगाल के डिफेंस को पछाड़ा और फिर 25 यार्ड की दूरी से दनदनाता हुआ शॉट लगाकर गेंद को गोल में पहुंचा दिया। इस दौरान ईस्ट बंगाल के गोलकीपर प्रभसुखन सिंह गिल मूकदर्शक ही बने रह गए।

यह मोहन बागान का 17वां डूरंड कप खिताब है। टीम ने पिछला डूरंड कप खिताब 2000 में महिंद्रा यूनाईटेड को गोल्डन गोल के जरिए हराकर जीता था।

ईस्ट बंगाल के कोच कार्ल्स कुआड्रेट ने बराबरी हासिल करने के इरादे से अंतिम 10 मिनट में तीन बदलाव करते हुए नीशू कुमार, वीपी सुहेर और एडविन वंशपॉल को मैदान में उतारा लेकिन टीम गोल नहीं कर सकी।

मोहन बागान के कोच जुआन फेरांडो ने भी अपने डिफेंस को मजबूत करते हुए आठ खिलाड़ियों को ईस्ट बंगाल के खिलाड़ियों को रोकने की जिम्मेदारी दी जिसमें वे सफल रहे। अनवर अली ने विशेष रूप से डिफेंस में शानदार प्रदर्शन किया।

ईस्ट बंगाल के सहायक कोच दिमास डेलगाडो को फेरांडे के साथ बहस करते हुए भी देखा गया जिसके लिए दूसरे हाफ के अतिरिक्त समय में उन्हें लाल कार्ड दिखाया गया।

ईस्ट बंगाल के एडविन वंशपॉल को 86वें मिनट में गोल करने का मौका मिला लेकिन सतर्क अनवर अली ने उनके प्रयास को नाकाम करते हुए विरोधी टीम को बराबरी हासिल करने से रोक दिया।

मोहन बागान ने इस तरह 2004 डूरंड कप के फाइनल में ईस्ट बंगाल के हाथों मिली 1-2 की हार का बदला भी चुकता कर दिया।

ईस्ट बंगाल का राष्ट्रीय स्तर का खिताब जीतने का इंतजार 11 साल से अधिक समय तक खिंच गया है। टीम ने सीनियर स्तर पर पिछला राष्ट्रीय स्तर का खिताब 2012 में फेडरेशन कप के रूप में जीता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ladki Behan Yojna e-KYC Deadline: लाड़की बहन योजन के लिए ई-केवाईसी सुधार की प्रकिया जल्द करें पूरी, 31 मार्च हैं लास्ट डेट

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स