देश की खबरें | मोहित सूरी की 'सैयारा' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 21.25 करोड़ रुपये कमाए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवोदित कलाकार अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 21.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 19 जुलाई नवोदित कलाकार अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 21.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मोहित सूरी द्वारा निर्देशित और यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) द्वारा निर्मित इस ‘रोमांटिक-ड्रामा’ को आलोचकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म में अनीत पड्डा भी मुख्य भूमिका में हैं। पड्डा इससे पहले वेब सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ और अभिनेत्री काजोल की फिल्म ‘सलाम वेंकी’ में भी अभिनय कर चुकी हैं।
फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।
फिल्म निर्माता कंपनी ने एक बयान में कहा, "वाईआरएफ और मोहित सूरी की 'सैयारा' ने पहले दिन भारत में 21.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ऐतिहासिक शुरुआत की है।"
निर्माताओं ने कहा कि फिल्म 8 हजार 'स्क्रीन्स' पर प्रदर्शित की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2025 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

