देश की खबरें | कोविड-19 से संक्रमित मोहेना ने कहा, काफी मुश्किल समय है ये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. “ये रिश्ता क्या कहलाता है” से मशहूर हुई अभिनेत्री और डांस कोरियोग्राफर मोहेना कुमारी सिंह ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद वह और उनका परिवार ढंग से सो भी नहीं पा रहे हैं।
देहरादून, दो जून “ये रिश्ता क्या कहलाता है” से मशहूर हुई अभिनेत्री और डांस कोरियोग्राफर मोहेना कुमारी सिंह ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद वह और उनका परिवार ढंग से सो भी नहीं पा रहे हैं।
मोहेना ने पिछले साल यानी अक्टूबर 2019 में उत्तराखंड सरकार में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से शादी की थी। वह रविवार को ऋषिकेश के एक अस्पताल में भर्ती हुई।
यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga: जानिए चक्रवाती तूफान का नाम कैसे पड़ा 'निसर्ग'.
मोहेना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल कर अपना इस बीमारी का अनुभव साझा किया।
मोहेना ने लिखा, 'सो नहीं पा रही हूं... शुरुआत के ये दिन काफी मुश्किल भरे हैं खासकर घर के सबसे छोटे और बड़े लोगों के लिए। लेकिन मैं प्रार्थना कर रही हूं कि जल्दी सब ठीक हो जाए। हमें शिकायत करने का अधिकार नहीं है क्योंकि बाहर कई लोग हमसे कहीं ज्यादा परेशानियां झेल रहे हैं। लेकिन मैं उन सभी लोगों को शुक्रिया करना चाहूंगी जो हमारे लिए दुआ कर रहे हैं और लगातार अपना प्यार हमें भेज रहे हैं। ये हमें हिम्मत देता है। आप सभी का दिल से बेहद आभार।”
यह भी पढ़े | जेसिका लाल मर्डर केस: अच्छे व्यवहार के चलते मनु शर्मा तिहाड़ जेल से रिहा.
सतपाल महाराज बीते शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल हुए थे। बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत सभी तीन कैबिनेट सदस्य शामिल थे। महाराज में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद रावत ने पृथक-वास में जाने का निर्णय ले लिया है।
सतपाल महाराज, उनकी पत्नी तथा परिवार के 21 अन्य सदस्य संक्रमित पाए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2020 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

