खेल की खबरें | दिग्गज हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार को मोहन बागान ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बेटे और भारत की 1975 विश्व कप जीत के नायकों में शामिज अशोक कुमार को मोहन बागान फुटबॉल क्लब के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

कोलकाता, 13 जुलाई हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बेटे और भारत की 1975 विश्व कप जीत के नायकों में शामिज अशोक कुमार को मोहन बागान फुटबॉल क्लब के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन होगा।

यह भी पढ़े | ENG vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद बेन स्टोक्स ने कहा- स्टुअर्ट ब्रॉड को टीम से बाहर करने का दुख नहीं.

मोहन बागान दिवस हर साल 29 जुलाई को मनाया जाता है। मोहन बागान ने 1911 में इसी दिन आईएफए शील्ड में ईस्ट यॉर्कशायर रेजिमेंट को 2-1 से हराया था। वह खिताब जीतने वाली पहला भारतीय क्लब बना था ।

मोहन बागान के महासचिव श्रींजय बोस ने एक बयान में कहा, ‘‘हम पुरस्कार की प्रस्तुति और उनके व्यक्तिगत संदेशों को भी रिकॉर्ड करेंगे जिसे हमारे सोशल मीडिया मंचों पर साझा किया जाएगा।’’

यह भी पढ़े | ईश सोढ़ी ने कहा- किस्मत वाला था, युवा अवस्था में ही विविधता से परिचय हो गया.

उन्होंने कहा, ‘‘ पुरस्कार के लिए चुने गये लोगों में जो व्यक्तिगत रूप से पुरस्कार लेने में सक्षम नहीं है, उन्हें स्थिति सामान्य होने के बाद दिया जाएगा।’’

अशोक कुमार 60 के दशक के आखिर में मोहन बागान से जुड़े थे और भारतीय हॉकी टीम के लिए चुने जाने से पहले उन्होंने बंगाल की टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

क्लब से जारी बयान के मुताबिक इस वर्ष गुरबख्श सिंह और पलाश नंदी को मोहन बागान रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कार के लिए चुने गये खिलाड़ियों की सूची:

मोहन बागान रत्न: गुरबख्श सिंह (हॉकी) और पलाश नंदी (क्रिकेट);

लाइफटाइम अचीवमेंट : अशोक कुमार (हॉकी), प्रणब गांगुली (फुटबॉल), मनोरंजन पोरेल (एथलेटिक्स)

सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर: जोसबा बेतिया (सीनियर);

सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी: सजल बाग (अंडर-18 टीम)।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी