खेल की खबरें | मोहम्मडन स्पोर्टिंग, श्रीनिधि डेक्कन जीते; रीयल कश्मीर एफसी और दिल्ली एफसी के बीच मैच ड्रा

शिलांग, 17 मार्च मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने आई लीग 2023-24 में खिताब जीतने की ओर सही दिशा में आगे बढ़ते हुए रविवार को यहां निचले पायदान पर चल रहे नेरोको एफसी को 2-0 से मात दी।

मोहम्मडन स्पोर्टिंग के लिए होंडुरास के स्ट्राइकर एडी हर्नांडिज ने दोनों हाफ में एक एक गोल कर अपनी टीम को जीत दिलायी। इससे क्लब खिताब की दावेदारी में दूसरे स्थान की टीम श्रीनिधि डेक्कन से नौ अंक ऊपर चल रहा है।

कोलकाता के इस क्लब के 20 मैच में 47 अंक हो गये हैं जबकि श्रीनिधि डेक्कन एफसी के 19 मैचों में 39 अंक है।

श्रीनिधि ने गोकुलम केरला एफसी को 2-1 से हराया।

गोकुलम केरला एफसी और रीयल कश्मीर एफसी और 36-36 अंक है।

रीयल कश्मीर एफसी को रविवार को अपने घरेलू मैदान पर महत्वपूर्ण मैच में दिल्ली एफसी से 1-1 से ड्रा खेलकर अंक बांटने पड़े।

रीयल कश्मीर एफसी का यह लगातार तीसरा ड्रा रहा।

दोनों गोल दूसरे हाफ में हुए। दिल्ली एफसी के लिए गुरतेज सिंह ने 52वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलायी लेकिन 82वें मिनट में आत्मघाती गोल से टीम इस बढ़त को गंवा बैठी।

दिल्ली एफसी के 20 मैच में 23 अंक है जिससे वह नौवें स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)