देश की खबरें | मोहम्मद शमी अर्जुन पुरस्कार की दौड़ में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस साल के अर्जुन पुरस्कार के लिए वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के नाम की सिफारिश की है।

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस साल के अर्जुन पुरस्कार के लिए वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के नाम की सिफारिश की है।

इस 33 वर्षीय तेज गेंदबाज ने हाल में समाप्त हुए वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। भारत इस टूर्नामेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था।

खेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई ने शमी का नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष आग्रह किया। इससे पहले उनका नाम देश के दूसरे सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिए नामित किए गए खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं था।

शमी ने वनडे विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लिए। उन्होंने केवल सात मैच में 24 विकेट हासिल किए थे। पहले चार मैच में बाहर रहने के बाद शमी को जब मौका मिला तो उन्होंने उसका पूरा फायदा उठाया। वह अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैच की श्रृंखला में खेल सकते हैं।

खेल मंत्रालय ने इस साल के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार का फैसला करने के लिए 12 सदस्यीय समिति गठित की है। उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एएम खानविलकर इस समिति के प्रमुख होंगे।

उनके अलावा हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्लै, पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी कमलेश मेहता, पूर्व मुक्केबाज अखिल कुमार, महिला निशानेबाज और वर्तमान राष्ट्रीय कोच शुमा शिरूर, पूर्व क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा, बैडमिंटन खिलाड़ी तृप्ति मुर्गुंडे और पावरलिफ्टर फरमान पाशा भी समिति में शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\