खेल की खबरें | मोहम्मडन स्पोर्टिंग का आईएसएल में पदार्पण घरेलू मैदान पर बिना जीत के समाप्त हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने सोमवार को यहां पंजाब एफसी से 2-2 से ड्रा खेला जिससे उसका इंडियन प्रीमियर लीग (आईएसएल) सत्र में पदार्पण घरेलू मैदान पर जीत के बिना ही समाप्त हो गया।
कोलकाता, 10 मार्च मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने सोमवार को यहां पंजाब एफसी से 2-2 से ड्रा खेला जिससे उसका इंडियन प्रीमियर लीग (आईएसएल) सत्र में पदार्पण घरेलू मैदान पर जीत के बिना ही समाप्त हो गया।
कोलकाता की टीम दो गोल से पिछड़ रही थी लेकिन उसने दूसरे हाफ में वापसी करते हुए मैच ड्रॉ कराया।
पंजाब एफसी के लिए इजेक्विल विडाल ने नौंवे और लुका माजसेन ने 53वें मिनट में गोल किया।
मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने मार्क शमेरबोक (58वें मिनट) और रोबी हसंदा (66वें मिनट) के गोल से बराबरी हासिल की।
मोहम्मडन स्पोर्टिंग के 24 मैच में 13 अंक रहे और वह पूरे सत्र में घरेलू मैदान पर एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी।
पंजाब एफसी ने अपना अभियान 28 अंक से समाप्त किया जिसमें उसने आठ जीत दर्ज की और चार ड्रॉ खेले।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)