खेल की खबरें | मोहम्मद अफसल ने 800 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता मोहम्मद अफसल ने शुक्रवार को यहां यूएई एथलेटिक्स ग्रां प्री प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहते हुए सात साल पुराना 800 मीटर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।

दुबई, नौ मई एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता मोहम्मद अफसल ने शुक्रवार को यहां यूएई एथलेटिक्स ग्रां प्री प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहते हुए सात साल पुराना 800 मीटर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।

29 वर्षीय अफसल ने 2018 में जिनसन जॉनसन द्वारा बनाए गए 1:45.65 सेकंड के पहले के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक मिनट और 45.61 सेकंड का समय लिया।

अफसल कीनिया के निकोलस किपलागट से पीछे रहे जिन्होंने विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर कांस्य-स्तरीय प्रतियोगिता में 1:45.38 सेकंड का समय लिया।

अफसल ने 2023 हांग्झोउ एशियाई खेलों में 1:48.43 सेकंड के समय के साथ 800 मीटर में रजत पदक जीता था।

राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर की दौड़ 20.45 सेकंड में जीत ली। उन्होंने 2025 फेडरेशन कप के दौरान 20.40 सेकंड का समय लेकर अमलान बोरगोहेन का तीन साल पहले बनाया गया 20.52 सेकंड का पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

बोरगोहेन शुक्रवार को 21.08 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\