एजेंसी न्यूज

PM Modi's Program: पुलिस ने दफ्तरों से कर्मचारियों को जल्दी छुट्टी देने को कहा

मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र के कार्यक्रम की वजह से यातायात पाबंदियों के मद्देनज़र पुलिस ने इलाके में स्थित कार्यालयों और अन्य प्रतिष्ठानों को सलाह दी है कि वे अपने कर्मचारियों को जल्दी घर जाने की इजाज़त दें.

PM Modi's Program: पुलिस ने दफ्तरों से कर्मचारियों को जल्दी छुट्टी देने को कहा
पीएम मोदी (Photo Credits PTI)

मुंबई, 19 जनवरी : मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र के कार्यक्रम की वजह से यातायात पाबंदियों के मद्देनज़र पुलिस ने इलाके में स्थित कार्यालयों और अन्य प्रतिष्ठानों को सलाह दी है कि वे अपने कर्मचारियों को जल्दी घर जाने की इजाज़त दें. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इलाके में स्थित प्रतिष्ठानों से कहा है कि किसी भी शख्स की संदिग्ध गतिविधि, संदिग्ध ई-मेल या हैकिंग आदि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

मुंबई की अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी 38,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और देश को मेट्रो रेल लाइन 2ए और 7 समर्पित करेंगे. कार्यक्रम बीकेसी में एमएमआरडीए के मैदान में होगा. अधिकारी ने कहा कि इलाके में यातायात संबंधी पाबंदियों के चलते बीकेसी पुलिस ने इलाके में स्थित दफ्तरों को सलाह दी है कि वे अपने कर्मचारियों को बृहस्पतिवार को जल्दी छुट्टी दे दें. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री ‘रोजगार मेला’ के तहत शुक्रवार को 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे

उन्होंने कहा कि पुलिस ने क्षेत्र में स्थित कार्यालयों को निर्देश दिया कि वे अपने परिसर के सुरक्षा कर्मियों की सूची उपलब्ध कराएं और उनका सत्यापन भी करें. पुलिस ने प्रतिष्ठानों से यह भी देखने को कहा है कि उनके यहां लगे सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे हैं या नहीं. पुलिस के मुताबिक, मोदी के दौरे के मद्देनज़र मुंबई के बीकेसी और आसपास के इलाकों में दोपहर से आधी रात तक ड्रोन, पैराग्लाइडर समेत किसी भी वस्तु को उड़ाने की अनुमति नहीं होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2023 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).