देश की खबरें | मोदी 11 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक सूचना कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को हैदराबाद में संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक सूचना कांग्रेस (यूएनडब्ल्यूजीआईसी) का उद्घाटन करेंगे, जहां भारत पिछले कई वर्षों में इस क्षेत्र में की गई प्रगति को प्रदर्शित करेगा।

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को हैदराबाद में संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक सूचना कांग्रेस (यूएनडब्ल्यूजीआईसी) का उद्घाटन करेंगे, जहां भारत पिछले कई वर्षों में इस क्षेत्र में की गई प्रगति को प्रदर्शित करेगा।

पांच दिवसीय सम्मेलन में एकीकृत भू-स्थानिक सूचना प्रबंधन, इसकी क्षमताओं के विकास और मजबूती से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए 115 देशों के 550 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम भू-स्थानिक ‘चौपाल’ पहल पेश करेंगे, जिसके तहत ग्रामीण समुदायों को भू-स्थानिक सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया है।’’

सिंह ने कहा कि गांवों में राजस्व भूमि का नक्शा बनाने के लिए स्वामित्व जैसी पहल और भू-स्थानिक डाटा का उपयोग करके आम नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर सम्मेलन के दौरान ध्यान केंद्रित किया जायेगा।

भू-स्थानिक क्षेत्र में सरकार की पहल पर उद्योग से प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा, ‘‘हम ऐसे युग में नहीं हैं, जहां हम अपने डाटा को गोपनीय रख सकते हैं।’’

सिंह ने कहा, ‘‘हमारे पास एक अद्वितीय भू-स्थानिक चौपाल भी है, जिसे दुनिया का कोई अन्य देश नहीं दे सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\